BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 1:36 pm
BIG REPORT : मंदसौर के रेन बसेरा में मौत का साया! 7 फीट लंबा सांप दिखने से मची अफरा-तफरी, लोगों में दहशत का माहौल, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के महाराणा प्रताप चौराहा स्थित मुख्यमंत्री आश्रय स्थल (रेन बसेरा) में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर के भीतर एक विशालकाय सांप दिखाई दिया। बस स्टैंड के समीप बने रेन बसेरा में सांप नजर आते ही मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप का आकार काफी बड़ा था, जिससे वहां दहशत का माहौल बन गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान करीब 7 फीट लंबे सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने सांप को धमना (घोड़ा पछाड़) प्रजाति का बताया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाल ने बताया कि पकड़े गए सांप को सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कहीं भी सांप या अन्य जंगली जीव दिखाई दें तो स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना दें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE