रतनगढ़। ग्राम पालछा में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा धर्मसभा में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजित कथावाचक मदनलाल नागदा महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा समिति का स्वागत-अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक सखलेचा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजनों के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा समिति को 20 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने निर्माणाधीन वीरेंद्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन (डोम) के शीघ्र पूर्ण होने की बात कही और बताया कि भविष्य में इसी भवन में कथा एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, वरिष्ठ भाजपा नेता जमनालाल धाकड़ बजाज, आईटी प्रभारी नितेश सेन, बूथ अध्यक्ष धनराज धाकड़, प्रताप बंजारा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।