BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 5:28 pm
BIG NEWS : मंडफिया में सांवलिया सेठ के दरबार में आस्था का अनोखा चढ़ावा, कोटा के व्यापारियों ने इतने किलो के चांदी का लहसुन, तराजू-कांटा और मकान किया भेट, 250 श्रद्धालुओं ने की भक्ति यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडफिया। श्री सांवलिया सेठ के दरबार में आस्था और श्रद्धा का अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब कोटा की भामाशाह अनाज मंडी के तीन व्यापारियों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान को चांदी से बनी भेंट अर्पित की।


कोटा के लहसुन व्यापारी रवि मालपानी ने व्यापार में उन्नति होने पर लगभग डेढ़ किलो वजनी चांदी का लहसुन भगवान के चरणों में अर्पित किया। चांदी से बनी यह प्रतिकृति देखने में बिल्कुल असली लहसुन जैसी प्रतीत होती है।


वहीं अनाज व्यापारी लोकेश गौतम ने अपनी मन्नत पूरी होने पर करीब 800 ग्राम वजनी चांदी का तराजू-कांटा और बांसुरी अर्पित की। उन्होंने बताया कि वे भगवान सांवलिया सेठ को अपना ‘बिजनेस पार्टनर’ मानते हैं और हर निर्णय से पहले प्रभु का स्मरण करते हैं।


सोयाबीन व्यापारी पिंटू सुमन ने घर का सपना पूरा होने पर करीब 300 ग्राम चांदी से बना मकान भगवान को भेंट किया, जो उनके विश्वास और कृतज्ञता का प्रतीक है।


250 श्रद्धालुओं के साथ निकली भक्ति यात्रा
लोकेश गौतम ने बताया कि 3 जनवरी को कोटा के खड़े गणेश मंदिर से करीब 250 श्रद्धालु दो बसों में मंडफिया धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा से पूर्व ध्वज पूजन किया गया और पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा केवल दर्शन तक सीमित नहीं, बल्कि सामूहिक आस्था और विश्वास को मजबूत करने का माध्यम बनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE