नीमच। माँ भादवा माता की पावन धरा पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मेलन रविवार क़ो मां भादवा की पावन धरा परआयोजित होने जा रहा है। जिसमें जिले की सभी तहसीलों नीमच मनासा जावद एवं दूर दराज के क्षेत्र से भी शिक्षक प्रतिनिधित्व करेंगे।
विशाल जिला सम्मेलन की जानकारी देते हुए जिलाअध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा बताया गया है मान्यता प्राप्त संगठन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला नीमच का यह सम्मेलन का आयोजन प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित होगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में म प्र शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद पुनी एवं संभागीय अध्यक्ष शंकर लाल आंजना सम्मेलन में उपस्थित शिक्षकों को पाथेय प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम मे मेरी शाला मेरा तीर्थष् के अंतर्गत विशिष्ट कार्य करने वाली चयनित शालाओं को उक्त कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। संगठन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं ओर मांगों से शासन तक अवगत कराया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन बहाली को सम्मिलित किया गया है जिला अध्यक्ष (जिला संयोजक) द्वारा अधिक से अधिक शिक्षकों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आवाहन किया गया है।