मनासा। क्षेत्र के रामनगर स्थित पवित्र नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, शिव वाटिका (झिन क्षेत्र कॉलोनी) में 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक श्री नानी बाई रो मायरा कथा का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गुरुकृपा कॉलोनी, शिवनगर एवं रामनगर क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से संपन्न होगा।
कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता जया शर्मा (ग्राम जवासिया, जिला मंदसौर) के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12.15 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करेंगे।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, नानी बाई के मायरा प्रसंग एवं धार्मिक कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं में धर्म, संस्कार एवं भक्ति भाव का संचार होगा। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा आसपास के ग्रामीण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री नानी बाई रो मायरा कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।