नीमच। हमारे भ्राता, अंशित के पूज्य पिताजी, जियांश-वेदांशी के दादाजी, मृदुल के बड़े पापा, वीर-पार्श्व के बड़े दादाजी, इंदर के कंवर साहब एवं दिनेश-राजकुमार-शैलेन्द्र श्रीमाल गुना वालो के जियाजी अजीत कुमार गांग (मामा) सुपुत्र स्वर्गीय गेदंमल गांग, रामपुरा का अरिहंतशरण दिनांक 10 जनवरी 2026 शनिवार को हो गया था, जिनका उठावना कल सोमवार 12 जनवरी को सुबह 10.30 बजे होगा। शोक निवारण एवं पगड़ी दस्तूर दोपहर 3.00 बजे आलमचन्द हाल भागेश्वर मंदिर नीमच में होगा। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।
शोकाकुल-
गजराज सिंह, शांति लाल, आनंदीलाल, प्रकाशचन्द्र, चन्द्रप्रकाश, वीरेन्द्र गांग एवं समस्त गांग परीवार (रामपुरा, नीमच, इंदौर)
