चित्तौड़गढ़। श्रीमाली ब्राह्मण समाज चित्तौड़गढ़ के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मुलाकात कर समाज के लिए भूमि आवंटन की पुरानी मांग दोहराई।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पूर्व भू अभिलेख निरीक्षक उदयलाल श्रीमाली ने किया। बड़ी संख्या में समाजजन मधुवन स्थित विधायक कार्यालय पहुंचे और नगर परिषद में पहले जमा की गई राशि के आधार पर भंडारिया स्थित भूखंड के लिए आवंटन की मांग पत्र सौंपा।
विधायक आक्या ने तत्काल नगर परिषद प्रशासक और नगर विकास प्रभारी कैलाश गुर्जर से फोन पर संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए और मांग पत्र पर भी अपनी ओर से निष्पादन के लिए लिखित आदेश दिए।
इस अवसर पर समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें कमल दवे, मनोहरलाल दवे, प्रफुल्ल श्रीमाली, रमेश श्रीमाली, प्रकाश श्रीमाली, विनोद श्रीमाली, भुवनेश व्यास, पुरूषोत्तम श्रीमाली, सीए भरत श्रीमाली, रवि श्रीमाली, भारत श्रीमाली, पुष्कर श्रीमाली बीलिया, लक्ष्मीलाल श्रीमाली पुठोली, श्यामलाल दवे, शांतिलाल त्रिवेदी सहित दर्जनों समाजजन शामिल थे।