BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 12:07 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में भक्तिमय माहौल, श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियाँ पूरी, सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने लिया जायजा, पोस्टर किया विमोचन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सनातन गौरव समिति के तत्वावधान में 17 से 23 जनवरी तक रतन बाग में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर शहर में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल बन गया है। इस अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कथा के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया।

समिति के संयोजक प्रवीण टाक ने बताया कि रविवार को रतन बाग में सांसद और विधायक ने कथा स्थल का निरीक्षण कर मंच, पांडाल, डोम, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का अवलोकन किया। सह संयोजक शैलेन्द्र झंवर ने बताया कि कथा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु आवागमन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कार, मर्यादा और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दी। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि महामंडलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी महाराज के मुखारबिंद से होने वाली कथा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, मार्गदर्शन और आत्मिक शांति का स्रोत होगी।

कार्यक्रम में पोस्टर विमोचन के दौरान शहरवासियों में कथा को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। इस अवसर पर रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, भूपेन्द्र सिंह बड़ोली, मनोज पारीक, भोलाराम प्रजापत, गौरव त्यागी, नवीन पटवारी, भरत जागेटिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, गोवर्धन पूजा और सुदामा चरित्र जैसे प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और संस्कारों की अनुभूति होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE