नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पोरवाल समाज के युवक-युवतियों की परिचय पुस्तिका “अनमोल रिश्ते” का भव्य प्रकाशन समारोह 15 जनवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम, मंदसौर में आयोजित होगा।
राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल सेठिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र उदिया ने बताया कि यह पुस्तिका समाज में वैवाहिक और पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के लगभग 1200 से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा संकलित किए गए हैं।
सेठिया और उदिया ने बताया कि पत्रिका के पंजीयनकर्ताओं को मंच से सम्मानित किया जाएगा और इनके माध्यम से प्रत्येक गांव और नगर तक वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल पहले अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन (सीतामऊ) में घोषित की गई थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। समारोह में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी, समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं विभिन्न नगरों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि और विशिष्ट अतिथि-
अध्यक्षतारू जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता (पूर्व न्यायाधीश, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय)
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिरू
बंशीलाल धनोतिया, नीमच (संरक्षक दृ अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)
मुकेश पोरवाल, नीमच (राष्ट्रीय अध्यक्ष दृ अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)
जगदीश चौधरी, मंदसौर (अध्यक्ष दृ अखिल भारतीय पोरवाल महासभा चौरिटेबल ट्रस्ट)
देवीलाल फरक्या, सुवासरा (अध्यक्ष दृ पोरवाल साख सहकारी संस्था बैंक)
राजेन्द्र संघवी, देवास (संस्थापक दृ अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन)
गोविन्द डबकरा, पिपलियामंडी (संरक्षक दृ अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन)
आर.डी. मोदी, पूर्व जनरल मैनेजर दृ स्टेट बैंक ग्रुप
मांगीलाल सेठिया, मंदसौर (राष्ट्रीय महामंत्री)
नरेन्द्र उदिया, मंदसौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष दृ पोरवाल युवा संगठन)
अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन और स्थानीय प्रतिनिधि।
समारोह में समाज की सामाजिक एकता और सेवा को ध्यान में रखते हुए समाज के वरिष्ठ और युवा वर्ग की व्यापक उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।