BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 12:24 pm
KHABAR : अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कानपुर में संपन्न, बंशीलाल धनोतिया और शिवकुमार संघवी को वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में किया सम्मानित, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 11 जनवरी 2026, रविवार को साकेत नगर, कानपुर में संपन्न हुई। बैठक में महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

बैठक में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के प्रतिनिधि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार संघवी (देवास) और पोरवाल बैंक, शामगढ़ के अध्यक्ष देवीलाल फरक्या को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता (कोटा) ने की।

77वें राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया:

बंशीलाल धनोतिया, नीमच (पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय जांगड़ा पोरवाल महासभा, मध्यप्रदेश)

राम प्रकाश गुप्ता, कानपुर (अ. भा. पुरवार पोरवाल महासभा, उ.प्र.)

उत्तम कुमार, दिल्ली (अ. भा. पुरवार वैश्य महासभा)

गोविन्द गंगराड़े, इंदौर (अ. भा. गंगराड़े पद्मावती पोरवाल महासभा)

राजेंद्र कुमार गणेशसाजी गुप्ता, कुक्षी (अ. भा. दशा वैष्णव पोरवाल महासभा, संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी)

डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता, कोटा (अ. भा. पद्मावती पोरवाल महासभा)

साथ ही, कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विशेष योग्यता रखने वाली हांकी खिलाड़ी आंचल गुप्ता (नीमच) को भी सम्मानित किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री इंजी. योगेन्द्र गंगराड़े, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणपतलाल गुप्ता और लगभग 300 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE