BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 1:48 pm
BIG NEWS : नीमच में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, विजिबिलिटी रही सिर्फ 10 मीटर, सुबह छाया रहा अंधेरा, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, सड़कों पर रेंगते दिखे, ठप हुआ जनजीवन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिले में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। 

सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज ठिठुरन का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते सड़कों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। इसके बावजूद दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। नीमच शहर के साथ-साथ जावद, मनासा, जीरन, सिंगोली एवं रतनगढ़ अंचलों में भी सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ठंड से बचाव के लिए लोग चौराहों और गलियों में अलाव तापते नजर आए। 

मौसम के असर से सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। खेल गतिविधियां भी कोहरे और ठंड के कारण प्रभावित रहीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से तत्काल राहत की संभावना नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE