नीमच। करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर एक दिवसीय दौरे पर नीमच पहुंचे, जहां विभिन्न समाजजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करणी सेना नीमच जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह रूपपुरा ने बताया कि जीवन सिंह शेरपुर धनेरिया कलां में युवा समाजसेवी राज नागदा के परिवार में हुई शोक घटना पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
संवेदना प्रकट करने के पश्चात नीमच से प्रस्थान के दौरान समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारी, समाजजन एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।