चित्तौड़गढ़। सनातन गौरव समिति, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में महामण्डलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्मचारी महाराज उत्तम स्वामी के मुखारविन्द से 17 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर कथा स्थल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
समिति के सहसंयोजक शैलेन्द्र झंवर ने बताया कि बैठक में कथा के प्रारंभ दिवस पर भव्य शोभायात्रा, ऐतिहासिक कलश यात्रा सहित विभिन्न आयोजन बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णयों को अंतिम रूप दिया गया।
समिति संयोजक प्रवीण टांक ने जानकारी दी कि आयोजन को सुव्यवस्थित रूप देने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर कार्य विभाजन किया गया है। पत्रक एवं निमंत्रण पत्र वितरण की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। साथ ही घर-घर जाकर निमंत्रण वितरण की योजना बनाई गई। शोभायात्रा एवं कलश यात्रा को लेकर महिला समिति का गठन कर महिलाओं को पृथक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति के राजेन्द्र गगरानी ने बताया कि बैठक में बड़ी संख्या में समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
बैठक में सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, अर्जुन मूंदड़ा, ओमप्रकाश शर्मा, गौरव त्यागी, रमेशनाथ, भरत जागेटिया, देवीसिंह राव, अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, अनंत समदानी, नरेश शर्मा, पं. राकेश शास्त्री, राधेश्याम आमेरिया, मुकेश नाहटा, राधेश्याम मंडोवरा, राजकुमार प्रजापत, राजकुमार कुमावत, विश्वनाथ टांक, राजन माली, सुरेन्द्र गिल, योगेश शर्मा, भरत लड्ढा, राजेश शर्मा, संजय झंवर, मनोज मेनारिया, अरविन्द भट्ट, आशीष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।