BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2026, 10:22 am
NEWS : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत वीडियोग्राफी प्रशिक्षकों को किया जागरूक, बाल विवाह के विरुद्ध दिलाई गई शपथ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश तोषनीवाल के निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में वीडियोग्राफी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षकों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने प्रशिक्षकों को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षकों को अपने आसपास होने वाले बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षकों से भविष्य में बाल विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी न करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नवीन किशोर काकड़दा, काउंसलर करण जीनवाल, सुपरवाइजर नानूराम जाट, वरिष्ठ अनुदेशक संतोष शर्मा सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE