चित्तौड़गढ़। सैंती क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सर्वसमाजजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 11 जनवरी को चमत्कारी श्री सांवलियाजी मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
प्रचार प्रमुख उमेश अजमेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिंदू सम्मेलन एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। इस सम्मेलन में सभी जाति-वर्ग एवं समाजों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न दायित्वों का निर्धारण कर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में मुकेश कुमार गर्ग, संजय बंसल, भरत कुमार शर्मा, अर्पित काबरा, सुनील सोनी, जी.आर. वर्मा, मुकुल पोरवाल, एस.एन. सेन, गौरीशंकर गर्ग, डी.के. गर्ग, एस.पी. शर्मा, मुकेश गर्ग, रुद्रेश्वर जोशी, अंशुल गदिया, विष्णु शंकर पालीवाल, विजय माली, शांतिलाल धाकड़, राजेन्द्र सारस्वत, भेरूलाल उपाध्याय, सुरेशचंद्र लक्षकार, दीपक शर्मा, विनोद जैन, जगदीश टेलर, नारायण जाट, देवेन्द्र सिंह, महेश सोलंकी, मदनलाल खटीक, आशीष उपाध्यक्ष, बबलेश शर्मा, प्रियदर्शन सिंह, रमेश कुमार, मदनलाल, रोशन चोपड़ा, संजय सोनी, विश्वनाथ भारद्वाज, सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं सर्वसमाजजन उपस्थित रहे।
मातृशक्ति से धर्मिष्ठा पटेल, शीतल लड्ढा, अनिता सोनी, आराधना सोनी, प्रीति सारस्वत सहित अनेक महिलाएं बैठक में शामिल रहीं।