चित्तौड़गढ़। श्री बजरंग सेवा समिति सेंती द्वारा सोमवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयंती मनाई गई।
मीडिया प्रभारी विजय वैष्णव ने बताया कि सोमवार को एमपीपीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। इस दौरान समिति अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने स्वामी विवेकानन्द जी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय चौधरी, जगदीश गंगवाल, विजय वैष्णव, जसवंत सोनी, संजय पुरी गोस्वामी, अर्जन वैष्णव, सुनिल जायसवाल, राम किशन, कमलेश साहू, कमल प्रजापत, सावन पटवा, प्रिंस मेघवाल, गणपत गुर्जर, अजयराज सिंह शक्तावत सहित बजरंग सेवा समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।