रामपुरा। हिंदू जागरण को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से रामपुरा नगर में सर्व समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सम्मेलन में भागवत भास्कर आचार्य मिथिलेश नागर ने कहा कि हिंदू समाज में जागृति लाने के लिए सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करना आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख वैभव ओझा ने छुआछूत और जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सुदृढ़ हिंदू समाज के निर्माण पर बल दिया।
इसके बाद भारत माता की आरती के साथ भव्य महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
श्रीराम रसोडे कार्यक्रम में नगर की माताएँ, बहनें और नवयुवक मंडल उत्साहपूर्वक भागीदार रहे। आयोजन समिति ने नगर और क्षेत्र की जनता तथा सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री विनोद माली ने किया। नगर के व्यापारियों ने भी अपना व्यवसाय बंद रखकर आयोजन में पूर्ण सहयोग किया।
श्रीराम रसोड़ा हिंदू उत्सव समिति रामपुरा ने इस कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।