BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2026, 12:43 pm
KHABAR : अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने की मध्य प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, शिवम गुर्जर बने प्रदेश महासचिव, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना (भारत) ने मध्य प्रदेश इकाई में संगठन विस्तार करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। नीमच जिले के ग्राम डूगलावदा निवासी शिवम गुर्जर को उनकी समाज सेवा और सक्रियता के चलते प्रदेश संगठन महासचिव (मध्य प्रदेश) नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष कुंवर भानु प्रताप सिंह गुर्जर ने राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा और वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति की। इस निर्णय में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. (राजस्थान) भैरों सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भीमसिंह गुर्जर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अमर बिरला और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. सुनील सिंह गुर्जर शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने आशा जताई कि शिवम गुर्जर अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन को प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE