नीमच। शहर के समीपस्थ राजस्थान के ग्राम केसुंदा में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में आज मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता देव मेनारिया दर्शन के लिए पहुंचेंगे। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म “Bihu Attack” की सफलता के लिए मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आएंगे। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश नागदा और पंडित प्रदीप नागदा द्वारा श्रीफल और माला पहनाकर उनका स्वागत किया जाएगा।
