शामगढ़। पुलिस थाना शामगढ़ ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कमल सिंह (22) पुत्र रामसिंह सौधिया, निवासी सेमली रूपा थाना गरोठ, को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 322 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 1,07,856 रुपये आंकी गई।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में और एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने कुण्डला बुजुर्ग से भुण्डिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार्रवाई की।
कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से ह्युण्डई वेन्यू कार (MP 13 ZK 6809) भी जब्त की गई, जिसमें शराब की 22 पेटियां मिलीं। जप्त शराब में शामिल हैं-
पावर 1000 बीयर – 16 पेटियां
बाम्बे स्पेशल व्हिस्की – 3 पेटियां
ओल्ड मांक रम – 1 पेटी
मेकडावेल्स नं.01 सेलीब्रेशन रम – 2 पेटियां
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब संग्राम सिंह (फरार) पिता सौदानसिंह, निवासी छायन, थाना शामगढ़ द्वारा सप्लाई की गई थी। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, घनश्याम भैसानिया, देवेन्द्र सिंह, आरक्षक विशाल चौहान, श्रीकृष्ण सिकरवार, कौशलेन्द्र सिंह, विकास राठौर, विशाल सिंह चंद्रावत सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।