BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2026, 10:55 am
NEWS : स्व. जीवनलाल नाहटा की पुण्यतिथि पर 15 जनवरी को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर, गीतांजली हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। स्वर्गीय जीवनलाल नाहटा की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर के तत्वावधान में 15 जनवरी को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर जीवन सेवा ट्रस्ट द्वारा दिवाकर भवन, गांधी नगर, सेक्टर-2, आयकर कार्यालय के पास, चित्तौड़गढ़ में गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर में हृदय रोग, मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग, पेट, आंत एवं लिवर रोग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, त्वचा रोग, नाक-कान-गला रोग, शिशु एवं बाल रोग तथा नेत्र रोग से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त मरीजों को निःशुल्क परामर्श, ब्लड प्रेशर जांच, ईसीजी एवं ब्लड शुगर जांच की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

शिविर के अंतर्गत चयनित त्वचा रोगियों का उपचार, शिशु एवं बाल रोगियों का इलाज तथा चयनित नेत्र रोगियों के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आवश्यकता होने पर भर्ती किए जाने वाले मरीजों का इलाज भी निःशुल्क किया जाएगा।

जीवन सेवा ट्रस्ट ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE