नीमच। शहर के समीपस्थ राजस्थान के ग्राम केसुंदा में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में आज बुधवार को मास्टर जी फिल्म के निर्माता निर्देशक राजेश कुमार सोलंकी निवासी धनेरिया कलां नीमच की पूरी टीम दर्शन के लिए पहुंची।
आपकों बता दें कि मास्टर जी फिल्म आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में Youtube Channel RajVansh Creations पर रिलीज हुई।
इस फिल्म की सफलता के लिए मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेने मास्टर जी फिल्म के कलाकार मां के दरबार में पहुंचे हैं। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश नागदा और पंडित प्रदीप नागदा द्वारा श्रीफल और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।