BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2026, 3:37 pm
BIG NEWS : झूठी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग, सर्राफा एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, शामगढ़ थाने पहुंचे व्यापारी, ज्ञापन सौंप लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

शामगढ़। सोना-चांदी के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि के चलते कुछ तत्वों द्वारा मनगढ़ंत एवं झूठी शिकायतें किए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर शामगढ़ सर्राफा एसोसिएशन ने बुधवार को पुलिस थाना परिसर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्षों पुरानी धातु बिक्री एवं गिरवी लेन-देन के मामलों को आधार बनाकर सर्राफा व्यापारियों को बार-बार परेशान किया जा रहा है तथा उन्हें अपराधी की तरह प्रस्तुत करने का प्रयास हो रहा है। एसोसिएशन ने ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच एवं झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

इस पर थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने सर्राफा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी के विरुद्ध बिना ठोस आधार के कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी तथा उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE