चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, प्रताप नगर पर मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने सभी चित्तौड़वासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हम सभी तिल की भांति स्नेह और मधुरता से एक-दूसरे से जुड़ें तथा अपने संबंधों में मिठास भरें। उन्होंने मीठी दृष्टि, मीठे बोल और मीठे व्यवहार को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही इस दिन अपनी कमियों और कमजोरियों का दान कर श्रेष्ठ, सकारात्मक और सादा जीवन जीने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को बधाई दी गई और तिल-मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।