BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2026, 4:24 pm
BIG NEWS : नीमच में मकर संक्रांति पर परंपरा बनी, चौथे वर्ष लगातार समाज सेवा का आयोजन, मित्र मंडल ने जरूरतमंदों के लिए लगाया भंडारा, हजारों लोगों ने प्राप्त की प्रसादी, विधायक परिहार व नपाध्यक्ष चोपड़ा ने अपने हाथों से परोसा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नीमच मित्र मंडल ने मानव सेवा और सामाजिक समरसता का भव्य उदाहरण प्रस्तुत किया। फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा के सामने आयोजित इस सेवा महायज्ञ में मंडल के सदस्यों ने लगभग 1000 जरूरतमंदों को स्वादिष्ट, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन कराकर पर्व की सच्ची भावना को जीवंत किया।

बताया गया कि यह भंडारा मंडल द्वारा लगातार चौथे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिससे यह शहर की सशक्त सामाजिक परंपरा बन चुकी है। सुबह से ही आयोजन स्थल पर सेवा और श्रद्धा का माहौल देखा गया। जरूरतमंदों का पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया गया और भोजन कराया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, शहर के गणमान्य नागरिक और नीमच मित्र मंडल के सदस्य स्वयं परोसगारी करते नजर आए। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों को हाथों से भोजन परोसना कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाता दिखा।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि यह केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सम्मान, अपनत्व और संवेदना का संदेश भी दिया गया। सभी भोजन पूरी स्वच्छता के साथ तैयार किया गया और प्रेमपूर्वक परोसा गया, जिससे लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी झलक रही थी।

नीमच मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह, समर्पण और सेवा भाव के साथ इस आयोजन में सहभागिता की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE