रतलाम। स्वामी गो शरणानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में बनने जा रहा नवनिर्मार्णाधीन गौ चिकित्सालय श्री कामधेनु गौ शक्ति पीठ सुजापुर पहाड़ी परिसर में आयोजित गौ भागवत कथा एवं दिव्य महादरबार के सातवें दिन कथा वाचक आचार्य अनिकेत कृष्ण जी महाराज (ब्रज बिहारी सरकार)ने और कई संतो ने हवन कुंड में आहुति दी उसके पश्चात गुरु देव ने दिव्य दरबार, लगाया उसके पश्चात गौ भागवत कथा की आरती कर गौ कथा प्रारंभ की सनातन के महान प्रसंग का श्रवण कराया गया। कथा वाचक आचार्य अनिकेत कृष्ण जी महाराज (बृज बिहारी सरकार) ने कथा में बताया गया कि जिस भजन में राम का नाम ना हो उस भजन को गाना नहीं चाहिए प्रसंग के माध्यम से भक्त और भगवान के अटूट संबंध, सत्य और भक्ति की विजय का संदेश दिया गया आज के समाज को यह भगवत प्राप्ति के लिए केवल भाव की आवश्यकता है जाती का भेदभाव मिठा देना चाहिए कि विपरीत परिस्थितियों में भी आस्था, धैर्य और भक्ति से जीवन में श्रेष्ठता प्राप्त की जा सकती है। कथा में गुरु देव जी ने कहा गाय बचेंगे तो हम बचेंगे और गाय बचेगी ये सनातन बचेगा दौरान वातावरण भक्ति-रस से सराबोर रहे और श्रोतागण भाव-विभोर होकर कथा का श्रवण करते रहे। आज कई भक्तों आज अपने घर से नारियल का गोला ला कर उस में तिल घी आदि आहुति की सामग्री उस में रख कर और अपनी मनोकामना मन में ले कर हवन कुंड में आहुति दी स कईं भक्तों ने अपनी मनोकामना बोल कर लाल कपड़े में एक नारियल बाद कर गो माता की पास जाली पर लगाया। कथा पांडाल के थोड़ी दूरी पर बच्चों के मनोरंज के लिए कई झूले, अलग - अलग तरह की दुकानें लगाई गई स कथा समाप्त होने के पश्चात सभी भक्तों को महाप्रसादी वितरित की गई। कथा में आसपास के गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गौ भागवत कथा का लाभ ले रहे हैं।