रतलाम। आज रतलाम जिले के जावरा तहसील के गांव सरसी में परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री असंग देव महाराज साहब का आगमन बड़े धूमधाम से किया गया करीब गुरु देव 12ः 00 के आसपास सरसी नगर में पहुंचे थे जहां सर्वप्रथम पालीवाल परिवार द्वारा आयोजित सत्संग कार्यक्रम में पहुंचे सर्वप्रथम लाभार्थी परिवार द्वारा गुरुदेव का स्वागत वंदन किया गया एव गुरुदेव का आशीर्वाद लिया गया उसके उपरांत चूल तेरस समिति द्वारा गुरुदेव का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं सरसी में सप्त दिवसीय होने वाले महा महोत्सव में पधारने का आग्रह भी समिति द्वारा किया गया वही स्वागत सत्कार के पश्चात गुरुदेव ने मंच प्रवचन देते हुए कहा युवाओं और पुरुषों को शराब और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया है और उनसे सात्विक जीवन जीने का आग्रह किया है उन्होंने परिवारों में प्रेम और बड़ों के सम्मान के महत्व को समझाया है, ताकि ग्रामीण समाज सुखी और समृद्ध बन सके।
उसके पश्चात गुरुदेव सरसी में महावीर कान्वेंट स्कूल पहुंचे जहां पर स्कूल स्टाफ द्वारा गुरुदेव का स्वागत माला पहनकर किया गया एवं बच्चों को गुरुदेव ने शिक्षा के बारे में बताया की बच्चों को गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान करने और अपने दैनिक जीवन में अनुशासन अपनाने की सीख दी गई। इस सत्र के दौरान स्कूल के बच्चे काफी उत्साहित दिखे और स्कूल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे गुरु के प्रवचन से छात्रों का मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। महाराज जी अपने प्रवचनों में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रहने और अनुशासन में रहने की सलाह भी दी। उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए श्पांच फॉर्मूले भी बच्चों को बताए हैं, जिसमें मन की एकाग्रता और बड़ों का आदर शामिल है।महाराज जी अक्सर अपने दौरों के दौरान स्थानीय स्कूलों या शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।