मंदसौर। पशुपतिनाथ की पावन धरा मंदसौर में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पोरवाल समाज के युवक-युवतियों की परिचय पुस्तिका “अनमोल रिश्ते” का भव्य विमोचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे पोरवाल छात्रावास में समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
समाज को जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल-
अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया तथा राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल सेठिया ने संयुक्त रूप से बताया कि इस परिचय पुस्तिका के प्रकाशन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, किंतु समाज के सहयोग से आज यह शुभ अवसर साकार हुआ है।
उन्होंने कहा कि “अनमोल रिश्ते” परिचय पुस्तिका समाज में वैवाहिक एवं पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगी। इसके माध्यम से नए रिश्ते स्थापित होंगे और परिवार आपस में जुड़ेंगे। सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति संगठन ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
15 जनवरी 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में भव्य समारोह-
“अनमोल रिश्ते” परिचय पुस्तिका का भव्य विमोचन समारोह 15 जनवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 11:00 बजे, पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
इस पुस्तिका में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के लगभग 1200 से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा संकलित किए गए हैं।
पंजीयनकर्ताओं का होगा सम्मान-
आयोजकों ने बताया कि परिचय पुस्तिका के पंजीयनकर्ताओं को मंच से सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हीं के माध्यम से प्रत्येक गांव एवं नगर तक पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। इसकी घोषणा पूर्व में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन (सीतामऊ) में की गई थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता-
जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता
(पूर्व न्यायाधीश, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय)
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि-
बंशीलाल धनोतिया, नीमच (संरक्षक – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)
मुकेश पोरवाल, नीमच (राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)
जगदीश चौधरी, मंदसौर (अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा चेरिटेबल ट्रस्ट, शामगढ़)
देवीलाल फरक्या, सुवासरा (अध्यक्ष – पोरवाल साख सहकारी संस्था बैंक)
राजेन्द्र संघवी, देवास (संस्थापक – अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन)
गोविन्द डपकरा, पिपलियामंडी (संरक्षक – अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन)
आर.डी. मोदी (पूर्व जनरल मैनेजर – स्टेट बैंक ग्रुप)
मांगीलाल सेठिया, मंदसौर (राष्ट्रीय महामंत्री – अखिल भारतीय पोरवाल महासभा)
नरेंद्र उदिया, मंदसौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन)
अन्य अतिथि-
राजेश पोरवाल (इंदौर), रामगोपाल घाटिया, ओमप्रकाश चौधरी, मनीष मुजावदिया, पंकज पोरवाल, जगदीशचन्द्र गुप्ता, मनीष डपकरा, राजेन्द्र धनोतिया, प्रकृति घाटिया, राजेश सेठिया, मनोज मुजावदिया, रामचन्द्र वेद, बगदीराम उदिया, शांता वेद, कैलाश चौधरी, जितेन्द्र काला, अंकित रुद्राक्ष, पवन शाह डपकरा सहित समाज के अनेक गणमान्यजन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।