मनासा। ग्राम भाटखेड़ा स्थित श्रीमद् भागवत गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान रुक्मणी विवाह का प्रसंग अत्यंत हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणी की मनोहारी झांकी सजाई गई, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
भजनों, मंगल गीतों एवं जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने विवाह उत्सव का भरपूर आनंद लिया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
रुक्मणी विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा कुल 16,500 की दान राशि समर्पित की गई, जिसे गौशाला एवं अन्य धार्मिक कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. परशराम शर्मा (केलुखेड़ा वाले) द्वारा किया जा रहा है। उनके मुखारविंद से निकले अमृतमय वचनों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत बना हुआ है।
कथा आयोजन में ग्राम भाटखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं। इस आयोजन से गांव में धार्मिक वातावरण और अधिक सशक्त एवं प्रेरणादायी बन गया है।