BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2026, 5:50 pm
KHABAR : खण्डेलवाल स्मृति निःशुल्क मस्तिष्क रोग परामर्श शिविर 17 जनवरी को, मेदांता हॉस्पिटल की वरिष्ठ न्यूरो विशेषज्ञ देंगी परामर्श व टॉक शो, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वरिष्ठ पत्रकार एवं मीसाबंदी स्वर्गीय गोपाल खण्डेलवाल की 85वीं जन्मस्मृति के अवसर पर नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) द्वारा वैश्य महासम्मेलन एवं खण्डेलवाल वैश्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 17 जनवरी 2026 को निःशुल्क मस्तिष्क रोग परामर्श शिविर एवं परिचर्चा (टॉक शो) का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर की वरिष्ठ एवं ख्यातिप्राप्त मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति चिंचुरे (एमडी, डीएम - न्यूरो इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी) मरीजों को परामर्श देंगी। शिविर का आयोजन शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक वाधवा हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम, विकास नगर, नीमच में किया जाएगा।

इस अवसर पर मस्तिष्क से संबंधित गंभीर बीमारियों जैसे दिमाग में ब्लीडिंग, ब्रेन की नस का गुब्बारा (एन्यूरिज्म), स्ट्रोक, ब्रेन अटैक, लकवा/पैरालिसिस, गर्दन की कैरोटिड नस में ब्लॉकेज, चक्कर आना, उल्टी, बेहोशी, बार-बार सिरदर्द एवं अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं पर विशेषज्ञ द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

शिविर संयोजक विवेक खण्डेलवाल ‘सोनू’ ने बताया कि गंभीर एवं चयनित सीमित मरीजों को नीमच के चिकित्सकों की सलाह एवं पूर्व पंजीयन के आधार पर ही मेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया जाएगा। पंजीयन हेतु पुखरत्न हॉस्पिटल के डॉ. अशोक जैन, गर्ग नर्सिंग होम के डॉ. विपुल गर्ग, चोरड़िया नर्सिंग होम के डॉ. सिद्धिवर्धन चोरड़िया, श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. कमलेश पाटीदार एवं विनायक हॉस्पिटल के डॉ. नीलेश पाटीदार द्वारा मरीजों का चयन कर उन्हें शिविर में परामर्श हेतु भेजा जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए शिविर संयोजक एवं एनएसएसजी एडमिन विवेक खण्डेलवाल ‘सोनू’ (मो. 9425368545) तथा मेदांता हॉस्पिटल के नीलेश राठौड़ (मो. 6265268456) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने नागरिकों से इस जनहितकारी शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE