नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक काना खेड़ा गांव के पंचमुखी बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर 7 जनवरी से 14 जनवरी तक कथा का आयोजन हुआ। जिसमें पंडित सोमनाथ शर्मा के मुखारविंद से भागवत ज्ञान गंगा का श्रवण किया। मंदिर प्रांगण में रोजाना ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे हैं तथा मंदिर के सेवादारों द्वारा कथा के लिए मंदिर को बहुत ही आकर्षक एवं मनमोहक रूप में साथ साझा की गई है तथा कई साधु संतों का जमावड़ा भी यहां रहा है। आज अंतिम दिवस विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, अश्वनी भारद्वाज, समाजसेवी अशोक अरोरा, उमराव सिंह गुर्जर, नाथू सिंह राठौड़, दशरथ मेनारिया, पृथ्वीराज मेनारिया सहित कई जनप्रतिनिधि ने कथा का श्रवण किया। पिछले दिनों भाजपा के पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार,बॉलीवुड एक्टर देव मेनारिया, करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर, बाइनरी समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी सहित कई जानीमानी हस्तियों ने कथा का श्रवण लाभ लिया। अंतिम दिवस आज 15000 से अधिक लोगों ने कथा के साथ-साथ भंडारे का लाभ लिया। क्षेत्र का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा जहां आमजन से लगाकर खास ने अपनी ओर से लगातार सेवा दी तथा अंतिम दिवस विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा गौशाला के लिए ढाई लाख रुपए एवं डोम निर्माण हेतु भी घोषणा की। यह कार्यक्रम आमजन से लगाकर खास सभी के लिए एक उत्साह का कार्यक्रम रहा जहां हर कोई बालाजी की भक्ति में रमता दिखाई दिया। मंदिरों की नगरी कानाखेड़ा लगातार ही 11 वर्ष से भव्य आयोजन यहां आयोजित होते रहे हैं जहां पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष की आस्था का सैलाब उमड़ा।