दूदरसी। गांव की जानी-मानी हस्ती पाटीदार समाज के आधार स्तम्भ वयोवृद्ध सदस्य भगतराम पाटीदार का आज गुरूवार की अमृतवेला में देवलोक गमन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा गांव दूदरसी में उनके निज आवास से सुबह 11 बजे निकाली जाएगी।
आप राजमल कारुलाल पाटीदार के पिताजी और प्रवीण राहूल व विकास के दादाजी थे। 85 वर्षीय भगतराम पाटीदार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ अवस्था में थे। आप एक हंसमुख व्यक्ति थे तथा हमेशा गांव में सभी के साथ मिलनसार व्यवहार निभाते थे, आपके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई, जिसने भी यह समाचार सुना स्तब्ध रह गया। उक्त जानकारी पत्रकार बालमुकुंद नागर ने दी।