छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मकर संक्रांति मनाने अपने मामा के घर जा रहे बाइक सवार परिवार को एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मां और भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मासूम भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
परिजन धनीराम अहिरवार के अनुसार, परिवार त्योहार की खुशी में घर से निकला था, तभी मातगुवां के पास काल बनी बस ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को जप्त कर लिया है और घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।