BREAKING NEWS
BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 1:37 pm
BIG NEWS : सीतामऊ में मकर संक्रांति पर नेशनल फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार ने समाज के लिए उठाया प्रेरक कदम, 16 बालिकाओं को निःशुल्क प्रदान की सामग्री, विधायक हरदीप सिंह डंग ने खोला लकी ड्रा, संस्थापक शेख शब्बीर बोहरा का किया सम्मान, पढ़े खबर

Share On:-

सीतामऊ। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नेशनल फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार, सीतामऊ द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए लकी ड्रा के माध्यम से 16 बालिकाओं को निःशुल्क कन्यादान एवं विवाहिक सामग्री प्रदान की गई। इस पुनीत आयोजन में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हरदीप सिंह डंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

लकी ड्रा के दौरान विधायक हरदीप सिंह डंग के करकमलों से बालिकाओं के नाम निकाले गए। विधायक डंग ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और परिवारों को संबल प्रदान करते हैं।

इस सेवा कार्य के लिए नेशनल फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार के संस्थापक शेख शब्बीर बोहरा को विधायक हरदीप सिंह डंग द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह लकी ड्रा आयोजन विगत दो वर्षों से निरंतर किया जा रहा है तथा इस वर्ष इसका तीसरा सफल आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमित रावत, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं राजपूत समाज के वरिष्ठ गोविंद सिंह पवार, वरिष्ठ पत्रकार मोहन बंसाली, कमलेश  शर्मा, पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, बलवंत भट्ट, जैन समाज के वरिष्ठ पारसमल जैन, पोरवाल समाज के वरिष्ठ बगदीराम उदिया, प्रशांत चतुर्वेदी, बोहरा समाज अध्यक्ष शेख सादिक अली लोहावाला, मुस्लिम समाज सदर शमशेर मौलाना साहब सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्र के जाने-माने कवि रजनीश शर्मा द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने नेशनल फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

लकी ड्रा विजेता सूची-
1.कमलेश (कमलाशंकर) शर्मा - तितरोद, सीतामऊ
2.गंगाराम धंगर - रामगढ़, ताल, रतलाम
3.महेश पुष्करलाल कुमावत - झासड़ी, प्रतापगढ़ (राज.)
4.भरत सिंह - नागर पिपलिया, बिल्लोद, नीमच
5.नारायण सिंह / भगवान सिंह - बेहपुर, मंदसौर
6.ईश्वर लाल कुमावत - धनेसरी, प्रतापगढ़
7.आत्माराम सेन - झांगरिया, सीतामऊ
8.मुन्नालाल पाटीदार - जमुनिया शंकर, आलोट
9.योगेश आंजना साहब - डिगांव, मंदसौर
10.भरतलाल धाकड़ - नोगांवा, रतलाम
11.इस्माइल अजमेरी - अचेरा, प्रतापगढ़
12.राजू कुमावत - भालोट, मंदसौर
13.दिनेश / भागीरथ पांचाल - मानुनिया महादेव, ताल
14.यूसुफ मंसूरी - बड़ा हिंगोरिया, नीमच
15.कमल सिंह - बादपुर, नाहरगढ़, मंदसौर
16.बादरलाल प्रजापत - विरावली, अरनोद (राज.)

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE