नीमच। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रति छह माह में आयोजित होने वाली प्रांत बैठक इस बार इंदौर जिले के देपालपुर में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए विहिप नीमच जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि बैठक में नीमच और मंदसौर जिलों के कई पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।
विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की यह बैठक 16 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। बैठक में विहिप के केंद्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव तथा केंद्रीय मंत्री एवं भोपाल क्षेत्र के पालक अजेय पारिक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला के निर्देशानुसार प्रांत बैठक में विभाग स्तर से संगठन मंत्री, मंत्री, सहमंत्री, संयोजक, सह संयोजक, संयोजिका, सह संयोजिका (मातृ शक्तिदृदुर्गा वाहिनी), नैतिक शिक्षा विभाग प्रमुख सहित जिले से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्ययोजनाओं एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।