चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड, जिंक नगर चित्तौड़गढ़ की वर्ष 2022–23 से 2024–25 तक की आम सभा 18 जनवरी को सायं 4:30 बजे एग्जीक्यूटिव क्लब, जिंक नगर में आयोजित की जाएगी।
संस्था अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आम सभा में संचालक मंडल की बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि, अध्यक्षीय भाषण का अनुमोदन, वर्ष 2022–23 से 2024–25 तक के अंकेक्षित व्यापार खाते, लाभ–हानि खाते एवं संतुलन पत्र (बैलेंस शीट) का अनुमोदन किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2025–26 के बजट पर विचार एवं अनुमोदन, सदस्यों को उपहार वितरण के प्रस्ताव सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। सभी सदस्यों से आम सभा में उपस्थित रहने की अपील की गई है।