नीमच। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम की वर्ष 2026 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर नवीन सत्र में कपल कार्यकारिणी के गठन के साथ सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।
ग्रुप के अध्यक्ष मनोज विनायका ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी सत्र में सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता, साधु-संतों के विहार एवं निहार की व्यवस्थाएं संभालना तथा ग्रुप के मिलन समारोह को नए, आकर्षक एवं थीम-बेस्ड स्वरूप में आयोजित करना प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि जिनागम परिवार के प्रत्येक सदस्य की सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता ही ग्रुप की सबसे बड़ी पूंजी है।
वर्ष 2026 की कार्यकारिणी-
अध्यक्ष: मनोज विनायका – सुनीता विनायका
सचिव: अमन विनायका – मनीषा विनायका
कोषाध्यक्ष: विकास सरावगी – सोनाली सरावगी
उपाध्यक्ष:
नितिन बाकलीवाल – अन्नू बाकलीवाल
सचिन अग्रवाल – रितु अग्रवाल
सह सचिव: हितेश कासलीवाल – आरजू कासलीवाल
कार्यकारिणी सदस्य:
बसंत विनायका – लीना विनायका
प्रदीप बज – समता बज
दिलीप विनायका – अरुणा विनायका
सिद्धार्थ अजमेरा – मैना अजमेरा
अमित सोनी – श्वेता सोनी
आशीष विनायका – प्रियंका विनायका
रवि अजमेरा – श्रद्धा अजमेरा
निखिल जैन (बज) – प्रियंका जैन
अंकुर बाकलीवाल – आरुषि बाकलीवाल
मयंक कासलीवाल – नेहा कासलीवाल
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष विजय जैन (ब्रोकर्स) ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सेवा कार्यों की सराहना की।