नयागांव। जावद रोड स्थित खेड़ापतिजी हनुमान मंदिर में 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नयागांव, केशरपुरा सहित 12 गांवों के ग्रामीणों एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर समिति के सहयोग से पूज्य गुरुदेव महंत श्री हरिओम गिरीजी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।
आयोजन ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री भागीरथ गिरीजी महाराज के वार्षिकोत्सव एवं ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री लक्ष्मण गिरीजी महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय वाचन राष्ट्रीय संत कार्ष्णि श्री बालयोगी (ब्रह्मानंद) जी महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक होगा।
ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री लक्ष्मण गिरीजी महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा 30 जनवरी 2026 को प्रातः 11रू15 बजे संपन्न होगी। वहीं 31 जनवरी शनिवार को कथा के समापन के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
खेड़ापति बालाजी मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।