BREAKING NEWS
BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 7:48 pm
NEWS : गरीब, शोषित, दलित, अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए प्रशासनिक कर्मचारी को दबाव में लेकर वोटर लिस्ट में भारी धांधली का आरोप, धरने में पूर्व मंत्री जाड़ावत ने कहा- सरकार आने पर धांधली करने वाले कर्मचारी को नहीं बख्शेंगे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधानसभा में गरीब, शोषित, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाओं के नाम कटवाने के लिए प्रशासनिक कर्मचारी को दबाव में लेकर वोटर लिस्ट में भारी धांधली का आरोप लगाते हुए शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कलेक्ट्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी के समक्ष अलग अलग क्षेत्र के वाशिंदों को सबूत के तौर पर पेश किया गया। 

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि पंचायत राज चुनाव एवं नगर परिषद चुनावों को देखते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के इशारे पर सही नामों को काटने की तैयारी को लेकर फर्जी आपत्तियां पेश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कह की राज आता जाता है 2 साल पूरे हो गए है आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी गलत कार्य करने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिसकी तीन पीढ़ी वोट दे रही है ऐसे परिवारों के नाम काटने के साजिश रची जा रही है जिसके पुख्ता सबूत मौजूद है। ऐसे गलत काम करने वाले सही वोटों की चोरी करने वाले कर्मचारियों को नामजद किया जा रहा है । जाड़ावत ने आगे कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया वोट की ताकत दी लोकतंत्र पर प्रहार करने वाले षडयंत्रकर्ताओं के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे। धरने में नाम कटने वाले परिवार के लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने भी अपनी पीड़ा जाहिर की। अन्य वक्ताओं ने भी धरने को संबोधित किया।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, बालमुकुंद मालीवाल, गोविंद शर्मा, प्रमोद सिंह तंवर, कमल गुर्जर, प्रवक्ता राजेश सोनी, महेश काकानी, मोहन सिंह भाटी, रविराज सिंह जाड़ावत, महावीर सिंह डेलवास, लादूलाल धाकड़, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुन रायका, पूर्व पीसीसी सदस्य रामलाल जाट, शरीफ खान, रब्बानी खान, किसान प्रकोष्ठ के रामस्वरूप जाट, कानसिंह भाटी, विनोद लड्डा, नवीन तंवर, छत्रपाल सिंह चौहान, नितिन वर्मा, गहरुगिरी गोस्वामी, राकेश घारू, देवीदयाल सालवी, शम्भूलाल प्रजापत, रामेश्वर बैरवा, गणेशलाल जाटोलिया, मनीष चांवला, पूर्व सरपंच सुरेंद्रसिंह, गिरधारी लाल जागेटिया, विजय सिंह, सत्यनारायण वैष्णव, मोहनलाल पुरबिया, दिनेश भोई, गोरीलाल गुर्जर, रामलाल धाकड़, देवीदयाल सालवी, बीएल घारू, दौलतराव पिंगोलिया, पूर्व पार्षद युसुफ भैया, सुरेंद्रनाथ योगी, मनोहर मेनारिया, धर्मेंद्र मूंदड़ा, अनिल भड़कत्या, कन्हैयालाल माली, कुसुमलता मीणा, रामगोपाल लोहार, शैलेंद्रसिंह शक्तावत, आरिफ अली, मोंटीवीर सिंह चड्ढा, संजय रैगर, शिवनाथ योगी, आशीष आगाल, रमेश गाड़ी लोहार, मोनू बन्ना, नानूराम आमेरिया, रामेश्वर माली, गिरिवर सिंह, सुरेश वर्मा, मधुसूदल पालीवाल, संदीप तरावत रतनलाल जाट, संजय राव,  रतनलाल जाट, आदेश नवाल, रतनलाल गाडरी, कमलेश ईनाणी, अजय मल्होत्रा, अनुराग शर्मा, मदनलाल जाट, राजकुमार गुर्जर, कमल जयसिंघानी, अमजद शेख, गोपाल चांवला, मनीष मीणा, नारायण नाथ योगी, गोपाल जाजू, मांगीलाल बैरवा, जिया नीलगर, सुनील जाट, अयूब खान, सत्यनारायण सेन, रतनदेव मोहिल, जफर खान, भेरूसिंह, दीनदयाल जाट, मोहन न्याति, निजाम शेख, विनोद धोबी, हेमराज मेघवाल, श्रीराम मेघवाल, नरेंद्र सोनी, अमित लड्डा, भेरूसिंह चौहान केलझर, गोपाल सालवी, नारायण धाकड़, हकीम खान, अब्दुल रहुफ पठान, भूरालाल गुर्जर, लक्ष्मीमचंद गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE