BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 10:38 am
NEWS : वेदपीठ पर सूर्य उपासना संग श्रद्धा से मनी मकर संक्रांति, श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर सूर्य यज्ञ व अभिषेक का आयोजन, ठिठुरती सर्दी में गूंजे वैदिक मंत्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर मकर सक्रांति का पर्व पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ठाकुर श्री का सूर्य स्वरूप में श्रृंगार किया गया, जिनकी छवि देखते ही बन रही थी। श्रद्धालु अपने आराध्य के अनुपम स्वरूप को देखकर चकित होते नजर आए। इस मौके पर वेदपीठ परिसर में ठिठुरन भरी सर्दी के बीच दस विधि गंगा स्नान कराने के साथ ही कल्याण भक्तों द्वारा वेदपीठ के आचार्यों एवं बटुकों के सानिध्य में सूर्य यंत्र की पूजा करते हुए सूर्य अभिषेक किया। सूर्य उपासना कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की। 

मकर सक्रांति के पावन अवसर पर ठाकुर श्री की अनुकंपा से श्री सूर्य सूक्त का अनुष्ठान करने के साथ ही सूर्य यज्ञ में यजमानों द्वारा गौघृत एवं शाकल्य की आहुति देकर भगवान भास्कर से कृपा की वर्षों करने का अनुनय आग्रह किया। श्री कल्लाजी मन्दिर पर ठाकुर जी को तिल से बने व्यंजन एवं खीचड़े का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही वैदिक विश्विद्यालय स्थित श्री कल्याण गौशाला में गायों को छप्पन भोग, हरा चारा एवं सवा क्विंटल गुड़ लापसी का भोग लगाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE