कंजार्डा। गोमाबाई नेत्रालय द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से स्वर्गीय देवकन्या बाई सोलंकी की स्मृति में कन्हैयालाल, अंतिम, चमन एवं प्रियांश सोलंकी के सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्थानीय चारभुजा धर्मशाला में किया गया।
शिविर में कुल 189 मरीजों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 44 मरीजों का चयन निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु किया गया। इसके अलावा 47 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि शेष मरीजों को आवश्यक निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।
शिविर के सफल आयोजन में सौजन्य समन्वयक सुरेशचंद्र रैदास, अजय सोनी, आकाश, हबीबा, रवीना ओड, खुशी नागदा, टीना धाकड़, कमलेश शर्मा एवं प्रवीण कुमार का विशेष सहयोग रहा।
शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिला, जिससे आयोजकों के सामाजिक सरोकार की सराहना की गई।