मुरैना। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की रामनगर शिक्षक कॉलोनी में बुधवार क़ो हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज आज गुरुवार क़ो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकानों से टकरा गई। हादसे में घर के बाहर बैठी 70 वर्षीय रामबेटी यादव कार की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़ीं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल वीडियो में कार की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही साफ नजर आ रही है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बच गए।