नीमच। शहर में दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिष्ठित सिद्धपुर वाला परिवार के वरिष्ठ सदस्य अनवर हुसैन पिता मरहूम इमरान भाई का आज शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे बुरहानी मोहल्ला स्थित अपने निजी आवास में 65 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

अनवर हुसैन समाज में एक मृदभाषी, मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। अपने सौम्य स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के कारण वे समाजजनों, परिजनों और परिचितों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही दाऊदी बोहरा समाज सहित शहरभर में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार मरहूम अनवर हुसैन को नीमच के बोहरा कब्रिस्तान, बुरहानी बाग में दोपहर 2.30 बजे सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। उनके इंतकाल पर समाज के गणमान्यजनों, परिचितों और करीबी लोगों ने खिराजे अकीदत पेश करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की मग़फ़िरत और शोक संतप्त परिवार को सबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। ईश्वर मरहूम को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार अब्दुल अली ईरानी ने दी।
