BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 12:54 pm
KHABAR : टूटी पुलिया बनी मौत का जाल, तेज रफ्तार बाइक घुसी, तीन युवक गंभीर घायल, एमपीआरडीसी की लापरवाही उजागर, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। शहर के सेगांव क्षेत्र में गुरुवार रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटना खंडवा-बड़ोदा स्टेट हाईवे पर नंदगांव फाटे के पास हुई, जहां 13 दिसंबर को ध्वस्त हुई पुलिया की मरम्मत अब तक नहीं की गई थी।


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, एमपीआरडीसी अधिकारियों की उदासीनता के कारण जिम्मेदारों ने केवल पुलिया के किनारे अस्थायी मुरुम का ढेर लगाकर मार्ग सुचारू किया था, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया। इस लापरवाही का नतीजा गुरुवार रात सामने आया।


खरगोन मेला देखने देवनली (जिला बड़वानी) से लौट रहे चार युवक, अपाचे मोटरसाइकिल पर, अंधेरे में टूटी पुलिया पर लगे मुरुम के ढेर से टकरा गए। बाइक पर सवार युवक लगभग 10 फीट उछलकर सड़क पर गिर गए।


इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए
दीपक पिता भूरेलाल (18)
अजय पिता कुंवरसिंह (16)
लंकेश पिता गोरेलाल (18)


वहीं, चौथे युवक रंजीत को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया।


ग्रामीणों ने एमपीआरडीसी अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए, और कहा कि पुलिया की हालत जानलेवा बनी हुई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से तत्काल मरम्मत और स्पष्ट जवाब की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE