BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 10:52 am
NEWS : स्व. जीवनलाल नाहटा की 14वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 514 से अधिक रोगियों की जांच कर किया उपचार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जीवन सेवा ट्रस्ट चित्तौड़गढ़ द्वारा गीतांजलि हॉस्पीटल उदयपुर के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ प्रातः 11 बजे दिवाकर भवन, गांधीनगर पर हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चला। जीवन सेवा ट्रस्ट के मुकेश नाहटा ने बताया कि स्व. जीवनलाल नाहटा की 14वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर संत विनोद यति महाराज द्वारा तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर, पुष्प माला चढ़ाकर पुष्पांजलि के साथ हुआ। इस दौरान विनोद यति महाराज ने कहा कि नाहटा परिवारजनों द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर एक पुनित व सराहनीय कदम है।
विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने कहा कि जीवन सेवा ट्रस्ट हमेशा मानव की सेवार्थ समर्पित कार्य करने के लिए तैयार रहा है। इनका यह कार्य प्रशंसनीय है।
पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा जांच व उपचार शिविर से सैंकड़ों की संख्या में जन मानस जुड़कर लाभान्वित हुआ है।
इस शिविर में गीतांजलि हॉस्पीटल के डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. दीपांशी सीनियर रेजीडेंस, डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. शिवानी, डॉ. डेविट माथवानी, डॉ. रतज मंडिया, डॉ. हिमानी दुआ, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. सैयद मर्गहूब, डॉ. मयंक कुमार, डॉ. जितेन्द्र शर्मा आदि ने हृदय रोग, मस्तिष्क व स्पाईन रोग, पेट व आंत, लीवर रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, नाक, कान, गला रोग, शिशु व बाल रोग, नेत्र रोग हेतु अपनी सेवाएँ दी। शिविर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, व्यापारिक, एनजीओ संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
यति महाराज, पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, एमएलए चन्द्रभानिंसंह आक्या, दिवाकर संगठन सिमति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आईएम सेठिया, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, भारतीय सद्भावना मंच राष्ट्रीय सलाहकार अर्जुन मूंदड़ा, आरएसएस नगर प्रचारक गोविन्द, अपना संस्थान के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल, पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रेम मूंदड़ा, पीएमओ दिनेश वैष्णव, सेविका समिति क्षेत्रिय संघ चालिका वन्दना वजीरानी, दुर्गावाहिनी क्षेत्रिय संयोजिका लता पांडिया, भाजपा महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्द्धनसिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, विहिप जिलाध्यक्ष किशन पिछोलिया, जिला मंत्री शेखर सोनी, हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार कुमावत, पूर्व चेयरमेन रमेशनाथ योगी, देवीसिंह राव, निलेश बल्दवा, वरिष्ठ नागरिक के राधेश्याम आमेरिया, रामनरेश डाड, एबीवीपी के आलोकिंसंह, कमल प्रजापत, इन्द्रा सुखवाल, अनिल ईनाणी, प्रमोद गौड़, राकेश जेतलिया, बालमुकुन्द मालीवाल, धर्मेन्द्र मूंदड़ा, मनोज शर्मा, आदित्येन्द्र सेठिया, बलवंत बाघमार, गौरव सोमानी, कमल मेहता, देवराज साहू, विपिन नाहर, राजेश सेठिया, किरण डांगी, हेमंत शर्मा, राकेश चोपड़ा, प्रदीप बाबेल, राजेश खंडेलवाल, बालुदास वैष्णव, बंशीधर कुमावत, मुकेश साहू, पवन शर्मा, संगीता चीपड़, सत्यनारायण आगाल, हस्तीमल चंडालिया, संदीप सेठिया, गिरीश दीक्षित, बालमुकुन्द सोमानी, सुधीर जैन, नरेन्द्र पोखरना, गौरव त्यागी, अजय नेपाली, हरिश शर्मा, उमेश त्रिपाठी, अजय लोठ, पंकज लोठ, मोहित अरोड़ा, शिवानी, संतोष शर्मा, कुलदीप पारीक, दीपक गौड़, अमन गौड़, राजवीर कसेरा, मोहित गौड़, राहुल दीक्षित, बाबू डांगी, सुरेन्द्र गिल, धनराज छीपा, शैलेश व्या, रौनक जीनगर, लाला ओझा, अनिल गांछा, नारायण बल्दवा, गोपाल पारीक, संदीप सुखवाल, शैलेश पारीक, अर्जुन जोशी, अशोक नेपाली, अंकित वैष्णव, कृष्णा सोनी, पंकज लोठ, देवेन्द्र सिंह, किशन सिंह, मनीष वैष्णव, छुटकू, गौरव आचार्य, रोहित धोबी, शुभम सोनी, शुभम सेन, युगल सोनी, राहुल सोनी, मयंक टांक, चन्द्रवीरसिंह चौहान, गौरव छीपा  व नाहटा परिवार के शांतिलाल, प्रभुलाल, अनिल कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, अंकित कुमार, अक्षांश आदि के साथ ही कईं संगठनों के कार्यकर्ता, सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE