चित्तौड़गढ़। सेंती सेगवा क्षेत्र का विराट हिंदू सम्मेलन एक फरवरी को चमत्कारी सांवरिया मंदिर के पास स्थित उत्सव वाटिका में होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोरों पर है।
प्रचार प्रमुख उमेश अजमेरा ने बताया कि रविवार एक फरवरी को ब्रह्मपुरी, रामनगर, तिलक नगर, सेगवा हाऊसिंग बोर्ड, शारदा कॉलोनी, सेगवा गांव, गोकुल धाम, वैशाली नगर, तिरूपति नगर आदि सेंती सेगवा क्षेत्र का संयुक्त हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें शनिवार 31 फरवरी को सायंकाल चमत्कारी सांवरिया मंदिर परिसर में भव्य हनुमान चालिसा पाठ होगा। रविवार 1 फरवरी को प्रातः 10 बजे सेगवा हाऊसिंग बोर्ड के परशुरामद्वार के पास स्थित शारदा कॉलोनी से कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी जो उत्सव वाटिका में पहुँचेगी। शोभायात्रा में विभिन्न रंगोलियाँ, मनमोहक झाकियाँ, भारत माता की आरती, अखाड़ा प्रदर्शन सहित प्रतिभागी विद्यार्थियों के महापुरुष व देवी-देवताओं के स्वरूप विशेष आकर्षण होंगे। दोपहर 1 बजे से चमत्कारी सांवरिया मंदिर के पास स्थित उत्सव वाटिका में संत आशीर्वचन होगा।
सम्मेलन को लेकर कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें संरक्षक भुवनेश कंसल, पं दुर्गेश सुखवाल, रोशन लाल, रमेश कुमार गेहलोत, सत्यप्रकाश शर्मा, नरेंद्र सिंह टांक, अध्यक्ष आशीष उपाध्याय, उपाध्यक्ष हेमलता भट्ट, सत्यानारायण वैष्णव, विजय माली, शैलेन्द्र शुक्ला, संयोजक मिठ्ठू लाल चौधरी, सहसंयोजक संजय बंसल, कोषाध्यक्ष दिलीप गर्ग, सहकोषाध्यक्ष गौरी शंकर गर्ग, प्रचार प्रमुख उमेश अजमेरा, सुरेश जोशी, विश्वनाथ भारद्वाज के साथ ही सेगवा क्षेत्र के समस्त समाजजन एवं मातृशक्ति सदस्य होंगे।