BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 4:28 pm
KHABAR : स्वागत अभिनन्दन है ये धरती चंदन है, सरवानियां महाराज में विशाल हिंदू संगम की तैयारियां पूर्ण, घर-घर जाके दिया जा रहा निमंत्रण, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। शहर का हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान कल रविवार अमावस्या 18 जनवरी को होने वाले विशाल हिंदू संगम के स्वागत को तैयार हैं। बच्चा बच्चा पलक पांवड़े बिछाकर अभिनंदन को आतुर है। 


समाजजनों द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। हिंदू सम्मेलन का श्री गणेश प्राचीन शिव मन्दिर से कलश यात्रा के साथ होगा जिसमे बड़ी संख्या में हिंदू समाज के साथ साथ संत और ख्यातनाम धर्म ध्वजा संरक्षकगण उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन स्थल हायर सेकंडरी स्कूल मैदान से लगाकर शहर के प्रमुख मार्ग गली मोहल्ले में भगवा रंग की पताकाओं से पट गया है। बड़े बड़े स्वागत द्वार और कर्मठ कार्यकर्ता सम्मेलन को एतिहासिक बनाने में कोई कौर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति से लगाकर हरेक  हिंदू की सम्मेलन में सहभागिता को लेकर बड़े पैमाने पर प्रबंध किए गए हैं।


घर घर गली गली मोहल्ला मोहल्ला देवी देवताओं के संस्थानो पर श्री राम किर्तन कर श्री हनुमान चालीसा पाठ कर हिंदु सम्मेलन में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया गया है। सम्मेलन संयोजक सुरेश लाला राठौर ने बताया कि 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन में उपस्थित होने वाले समस्त हिंदू समाजजनों के स्वागत के लिए शहर तैयार है। आयोजन सरवानिया महाराज के हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है जिसका ध्वज पूजन पहले ही कर दिया गया था इसके साथ ही हिन्दू सम्मेलन को लेकर सतत् सक्रिय रुप से कार्य करने के लिए संपर्क कार्यालय का श्री गणेश भी बस स्टैंड स्थित सागरमल सतोगिया के भवन पर किया गया था जो भी सुचारू रूप से लगातार कार्य कर रहा है।  हिंदू संगम में आने वाले समाजजनों को पंगत में संगत एक जाजम पर स्नेह भोज कराने की भी पुरी तैयारी कर ली गई है। सम्मेलन में उपस्थित सम्पूर्ण हिंदू समाज एक जाजम पर बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE