चीताखेड़ा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में हिंदू समाज और सनातन धर्मावलंबियों द्वारा हिंदू समागम के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर जीरन खंड के घसुण्डी जागीर मंडल के बरकटी गांव में भी हिन्दू परिवारों द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी रविवार को सुबह 10.30 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी संयोजक मनोहर लाल रावत चौनपुरा ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि उक्त कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे बाला जी मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शौभायात्रा एवं धर्मसभा के पश्चात् सामूहिक सहभोज के साथ सम्पन्न होगा जिसमें घसुण्डी जागीर,अमावली जागीर धामनिया जागीर, भीमपुरा, गांधी पुरा, चौनपुरा, पावड़ा, गोपालपुरा, जामनगर ,ओडोकाखेडा,भोपतपुरा, खडवेलिया, गुड़ला, पिपलिया जागीर समेत करीब 13 से भी अधिक गांवों के हिन्दू परिवार सम्मिलित होंगे।
आयोजक समस्त हिंदू परिवार घसुण्डी जागीर मंडल की ओर से पूरे मंडल क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों के समस्त हिंदू परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर हिंदू एकता का परिचय देने का आग्रह किया है।