BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 7:27 pm
KHABAR : नीमच में विभा सिंह की मौजूदगी में इनरव्हील क्लब ने किया शिक्षा-सेवा का भव्य कार्य,  ‘हैप्पी स्कूल’ को बनाया वास्तविक, 50 कर्मचारियों का सम्मान, ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत स्कूल में बने हैंडवॉश स्टेशन और शौचालय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंतरराष्ट्रीय सेवा भावना की एक सशक्त मिसाल पेश करते हुए इनरव्हील क्लब नीमच ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मानव सेवा एवं शिक्षा सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक संपन्न किए। आधिकारिक दौरे पर आईं विभा सिंह के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रमों ने समाज सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया।

सेवा प्रकल्पों की शुरुआत ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से की गई, जहाँ मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित 50 हाउसकीपिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें उपयोगी उपहार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

इसके बाद शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्वेटर, जूते-मोजे वितरित किए गए। साथ ही छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन भी किया गया।

विद्यालय में इनरव्हील क्लब के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो हैंडवॉश स्टेशन, नवनिर्मित शौचालय, पौधों के लिए फव्वारा व्यवस्था और गलीचे प्रदान कर स्वच्छता एवं सुविधा को सुदृढ़ किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से क्लब द्वारा विद्यालय में फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, खेल सामग्री और उद्यान निर्माण जैसे निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते इनरव्हील मंडल द्वारा विद्यालय को “हैप्पी स्कूल” की मान्यता दी गई, जिसकी नामपट्टिका का अनावरण विभा सिंह एवं पीडीसी संगीता जोशी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह ने इनरव्हील क्लब नीमच के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। क्लब अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि इस प्रकार के सेवा प्रकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखते हैं।

शाम को जिला अध्यक्ष विभा सिंह के मुख्य आतिथ्य में रोटरी हॉल में सम्मान सभा का आयोजन किया गया।

सेवा, संवेदना और समर्पण से ओतप्रोत यह आयोजन तथा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह की अधिकारिक यात्रा इनरव्हील क्लब नीमच की सामाजिक प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण बनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE