चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान, चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में रविवार को गायो को गुड़ से बनी लापसी और रजका खिलाया जाएगा।
आयोजको के अनुसार, संस्थान के तत्वाधान में दान-पुण्य का का महापर्व मकर संक्राति के बाद रविवार प्रातः 11 बजे गांधी नगर स्थित गोपाल में गौवंश को लगभग तीन क्विंटल गुड़ से बनी लापसी और रजका खिलाया जाएगा। लापसी खिलाए जाने से पूर्व गौमाता की पूजा की जाएगी। आयोजको द्वारा कार्यक्रम अधिक से अधिक गौ भक्तों के शामिल हो गौसेवा का लाभ उठाए जाने की अपील की।